इंतजार कर रहे निर्यातक
निर्यात फर्म ग्लोबल एक्सपोर्ट के मालिक एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि कुछ दिनों में टैरिफ का मामला सुलझने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अमेरिका की बाइक, दवाएं, ऑटो पार्ट्स, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट पर टैरिफ घटाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद अमेरिका भी टैरिफ हटा सकता है। इसलिए अभी इंतजार कर रहे हैं।
बाजार ठंडा होने से निर्यातकों में माल निकालने की मची होड़
निर्यात बाजार ठंडा होने के कारण निर्यातकों में माल निकालने की होड़ लगी है। इसी कारण ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले फेयर में स्टॉल लगाने के लिए क्षमता से दोगुना आवेदन हुए हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में ईपीसीएच की ओर से 16 से 19 अप्रैल तक हस्तशिल्प फेयर का आयोजन किया जाएगा। फेयर में स्टॉल लगाने के लिए 40 हजार वर्गमीटर स्थान आरक्षित है।
यहां स्टाॅल लेने के लिए पीतलनगरी सहित अन्य निर्यातकों में होड़ मची है। विदेशी खरीदारों को अपना माल दिखाने और ऑर्डर लेने के लिए फेयर एक बड़ा प्लेटफाॅर्म माना जाता है। ईपीसीएच के सीओए अवधेश अग्रवाल ने बताया कि स्टॉल के लिए क्षमता से दोगुना आवेदन आए हैं। स्टाॅल लगाने पर प्रदेश सरकार से निर्यातकों को डेढ़ लाख तक की सब्सिडी मिलती है। पहले यह फेयर फरवरी में लगाता था लेकिन बार अप्रैल में आयोजन होगा।