शाहबाद में वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की जान गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद-आंवला रोड स्थित भगवंतपुर गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान बिलाल (23) और तालिब (27) के रूप में हुई है। दोनों बरेली के कस्बा थिराैली स्थित मोहल्ला कुरैसियान के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्त किसी काम से शाहबाद आए थे और घर लाैटते समय शाहबाद-आंवला रोड स्थित भगवंतपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार कई मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए चले गए।
घटना के बाद आरोपी वाहन चालक माैके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।