फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पांचवीं के छात्र को कुत्तों के झुंड ने नोचा, दोस्तों के साथ खेलने के दाैरान हमला, अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 May 2026 07:55 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

रामपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने कक्षा पांच के छात्र पवन (10) पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में जख्मी छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को कुत्तों के झुंड ने पवन (10) पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। केमरी के गंगापुर कदीम गांव निवासी कांता प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा पवन कक्षा पांच का छात्र है। सुबह वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और उस पर टूट पड़ा।

कुत्तों ने बालक को जमीन पर गिराकर कई जगह नोंच लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई आवारा कुत्ते बच्चों पर हमला कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रभावी अभियान नहीं चला रहे। गांवों और शहरों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भय बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द ही टीम कुत्तों को पकड़ेगी। अभी बोर्ड से स्वीकृति नहीं हो सकी है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद टीम को फील्ड पर लगाया जाएगा और कुत्तों का बधियाकरण कराया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी ईओ रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें