फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Video Viral: रामलीला के मंचन के बीच राम और रावण में हुई धक्का-मुक्की, उत्तेजना में मंच पर हुआ बखेड़ा

Mon, 14 Oct 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गजराैला के एक गांव में रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण बने कलाकारों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। रामलीला कमेटी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा मंचन पूरा हुआ। इसका वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
गजराैला में रामलीला के दाैरान एक गांव में हंगामा मच गया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में हैरान करने वाला मामला सामने आया। गांव सलेमपुर गोसाईं में रामलीला के मंच पर उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब राम और रावण रूपी कलाकार के बीच आपस में धक्का मुक्की हो गई। 
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। तभी रामलीला कमेटी के लोग मंच पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि, बाद में मंचन को पूरा कराया गया। 

क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं में विजयदशमी के अवसर पर रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा था। मंच पर राम और रावण के रूपी कलाकार युद्ध का मंचन कर रहे थे। दोनों कलाकारों के साथ मंच पर लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकार भी थे। 

युद्ध के मंचन में राम और रावण के बीच संवाद चल रहा था। रावण काफी उत्तेजना में थे। इस बीच युद्ध का मंचन शुरू होता है। देखते ही देखते दोनों कलाकारों के बीच युद्ध का मंचन विवाद में बदल गया। 
विज्ञापन

दरअसल, रावण बने कलाकार ने उत्तेजना में राम को धक्का दे दिया। जिसके बाद वह नीचे गिर गए। फिर क्या था कि राम और रावण बने कलाकार के बीच खींचतान शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद कमेटी के लोग मंच पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। 



 

काफी देर तक मामला गरमाया रहा। हालांकि, बाद में किसी तरह दोनों कलाकारों का समझाकर मंचन को पूरा कराया गया। उधर, ग्रामीणों ने मामले को गांव में ही शांत कराया दिया। 

 
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों ही कलाकार गांव के रहने वाले हैं। उधर, ग्राम प्रधान ओमकार सैनी ने बताया कि गांव के लोग रामलीला का मंचन करते हैं। रावण व राम बने कलाकार के बीच मंचन के दौरान धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया। अब किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें