फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पार्टी व देश के लिए उनके योगदान का जिक्र करते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए उनके पदचिह्नों पर चलने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी छात्रों को तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देते थे। इसके लिए नवोदय विद्यालय तकनीक प्रौद्योगिक के लिए अनेक तकनीकी संस्थानों की स्थापना की। सत्ता की शक्ति ग्राम पंचायत, ब्लॉक, नगर पंचायत, स्थानीय निकाय, तक उपलब्ध कराने के लिए पंचायती राज कानून लाकर देश के ग्रामीण क्षेत्र को सशक्त बनाने का काम किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनूप दुबे, गयूर अंसारी, अफजल साबरी, राजेंद्र बाल्मीकि, अरविंद चौहान, अफजल हुसैन, रवि शंकर चतुर्वेदी, रईस अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक बताया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा, असद मौलाई, पार्षद शिवराज सिंह गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, मौहम्मद शमी, कबीर अहमद, फैजान खान, सौरभ ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें