फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के पार्क हरे-भरे रहें और भू-जल स्तर नीचे जाने से रुके, इसके लिए नगर निगम ने पार्कों में बारिश के पानी को सहेजने की तैयारी कर ली है। निगम शहर के 48 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार कर रहा है। अब तक 38 पार्कों में यह कार्य पूरा हो चुका है। दस और पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। इसी महीने सभी पार्कों में यह सिस्टम बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में करीब 300 पार्क मौजूद हैं, जिसमें से 130 पार्क बड़े हैं। इन्हीं में से करीब 50 पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। निगम के निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे इस कार्य के तहत पार्क में 80 मीटर तक की बोरिंग की गई है। पानी एकत्रित होने के लिए पार्क में चैंबर भी बनाए गए हैं, जिससे पानी जमीन में मोटर के जरिए उतर सके। निगम के इस कार्य से पार्कों में होने वाले जलभराव की समस्या से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। हार्वेस्टिंग सिस्टम से बारिश का पानी सीधे जमीन के अंदर जाएगा।
निगम ने कंपनी बाग, अटल पार्क, प्रेम शंकर शर्मा पार्क, एकता, सर्वोदय, लवकुश, खाटू श्याम, तुलसी, राम वाटिका, शिव, वृंदावन, चंद्रशेखर, अवंतिका, भगवती, बुआदाती, महाऋषि दयानंद, हाकिमराय, मधुबनी, पीटीसी, तिकोना, महारानी लक्ष्मी बाई, कल्पना चावला, शिव शक्ति मंदिर, सद्भावना, चौधरी चरण सिंह, केसरी कुंज, गौतम बुद्ध, हरेकृष्णा, विजय, यशोदानंदन और डबल स्टोरी पार्क में यह व्यवस्था तैयार की गई है। इन पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से ही पौधों पर पानी का भी छिड़काव किया जाएगा, जिससे पार्कों में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें