फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे ने की पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
- छठ पूजा के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी यूपी से लौटने वाले लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से छठ पूजा के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी यूपी से लौटने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन (05748) के बीच चलेगी। यह ट्रेन 16 नवंबर की शाम 4:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी और 18 नवंबर की सुबह 9:25 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उसी दिन रात 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 18 नवंबर की दोपहर 1:35 बजे सहरसा जंक्शन से स्पेशल ट्रेन (05517) अमृतसर के लिए चलेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अगले दिन 11:00 बजे पहुंचेगी। उसी दिन रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 20 नवंबर की सुबह 4:00 बजे अमृतसर से स्पेशल ट्रेन (05518) सहरसा जंक्शन के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। जबकि सहरसा जंक्शन पर अगले दिन 11:20 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन (05750) 16 नवंबर की 1:40 बजे कटिहार जंक्शन से लुधियाना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अगले दिन दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी जबकि लुधियाना में यह ट्रेन उसी दिन रात 11:30 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन (04229) 15 नवंबर की दोपहर 1:40 बजे वाराणसी जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर देर रात 1:27 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि नई दिल्ली यह ट्रेन 16 नवंबर की सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन (05113) गोरखपुर से 17 नवंबर की दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर देर रात 2:05 बजे पहुंचेगी और अगले दिन 18 नवंबर की सुबह 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन (05114) दिल्ली से 18 नवंबर की सुबह 8:10 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11:15 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसी दिन रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें