मुरादाबाद। जिले में पंचायत चुनाव में कटे के करीब 1.24 वोटों का दोबारा से सत्यापन होगा। दस अप्रैल को प्रकाशित फाइनल सूची में 2021 की तुलना में 27160 वोटर बढ़ गए थे। जिले की ग्राम पंचायतों से जुड़े 14.73 लाख मतदाताओं की सूची की एआई से जांच कराई गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को सत्यापन के लिए जिला प्रशासन भेजी थी। पहले चरण में प्रशासन को 2.35 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची मिली थी। जांच में पहले चरण में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता पाए गए थे। दूसरी बार आयोग ने 4.66 लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। इसमें 53 हजार वोटर डुप्लीकेट पाए गए थे। दोनों चरणों में 1.24 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कटे वोटों का दोबारा से सत्यापन कराया जाएगा। ब्यूरो