सिंभावली में रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) पर पेड़ गिरने के कारण तार टूट गया। इससे तीन घंटे तक मुरादाबाद-दिल्ली के बीच रेल संचालन प्रभावित रहा। इंटरसिटी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। आठ ट्रेनों में सफर कर रहे करीब 10 हजार यात्रियों को तीन घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।
त्योहारों के दृष्टिगत दिल्ली-आजमगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 27 अक्तूबर से 18 नवंबर तक इसका संचालन किया जाएगा। दिल्ली से हर रविवार को (04038) दिल्ली-आजमगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस शाम 10 बजे रवाना होगी।
रात 10:25 बजे मुरादाबाद होते हुए बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज के रास्ते सुबह 11:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। वहां से रविवार को (04037) आजमगढ़-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 1:30 बजे चलेगी। देर रात 2:20 बजे मुरादाबाद व सोमवार सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस
14207 पद्मावत एक्सप्रेस
12229 लखनऊ मेल एक्सप्रेस
14241 नौचंदी एक्सप्रेस
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
14007 सद्भावना एक्सप्रेस
15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस