फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: कोहरे ने धीमी कर दी ट्रेनों की रफ्तार, निर्धारित समय से लेट चल रही अधिकांश रेलगाड़ियां

Wed, 20 Dec 2023 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

ठंड के साथ ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। गुवाहाटी जम्मूतवी के बीच चलने वाली लोहित एक्सप्रेस निर्धारित समय से देरी से पहुंची। दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस एक घंटे 44 मिनट लेट आई।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है। कड़ाके की ठंड में मुसाफिरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। मंगलवार के साथ बुधवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। टाटा नगर से अमृतसर के बीच चलने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस(18103) मंगलवार को छह घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन


धनबाद से फिरोज के बीच चलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस(13307) एक घंटे देरी से आई। हावड़ा से ऋषिकेश के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस (13009) तीन घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली (14205) एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे लेट आई।

गुवाहाटी जम्मूतवी के बीच चलने वाली लोहित एक्सप्रेस (15651) निर्धारित समय से देरी से पहुंची। दरभंगा से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस(15211) एक घंटे 44 मिनट लेट आई। गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर (04394) डेढ़ घंटे, ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर (04360) एक घंटे लेट आई।

ट्रेन की चपेट में आने मजदूर की मौत

कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। व्यक्ति की शिनाख्त चंद्रपाल पुत्र श्याम लाल निवासी मोहल्ला कायस्थान के रूप में हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मुरादाबाद से जब शव कुंदरकी नगर में उसके घर पर पहुंचा तो भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें