फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच शहर राहुल के रोड शो पर मनाही

Sun, 02 Oct 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
शहर में राहुल का रोड शो एक बार फिर फंसता नजर आ रहा है। पुराने शहर में घनी आबादी और बहुमंजिला इमारतों से दोतरफा घिरे संकरों रास्तों पर राहुल के रोड शो में पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसपीजी की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में पुलिस ने साफ कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा की दृष्टि रूट महफूज नहीं है। एसपीजी भी इस रूट पर राहुल की सिक्योरिटी को लेकर मुतमईन नहीं है। जिसके बाद पुराने रूट को रद्द कर नए रूट पर मंथन शुरू किया गया है।

28 सितंबर को मुरादाबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो का कार्यक्रम था। लेकिन दो दिन पहले सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल के ऊपर एक युवक द्वारा जूता फेंकने की घटना के बाद उनका मुरादाबाद का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद एक बार फिर तीन अक्तूबर को राहुल गांधी के मुरादाबाद में रोड का कार्यक्रम जारी हुआ। लेकिन इस बार भी यह कार्यक्रम टलता नजर आ रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी को मूंढापांडे स्थित भदासना हवाई पट्टी पर उतरने के बाद जीरो प्वाइंट से रोड शो शुरू करना है।

इसके बाद वह काशीपुर तिराहे से ताजपुर होते हुए जामा मस्जिद पुल से शहर में दाखिल होंगे और जीआईसी चौराहा, मंडी चौक, चौमुखा पुल, बाजार गंज होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का प्रोग्राम है। 

राहुल गांधी का कार्यक्रम जारी होने के बाद शनिवार को पहुंची एसपीजी की उच्च स्तरीय टीम ने राहुल गांधी के रोड शो के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया तो एसपीजी रूट पर दोनों साइड बहुमंजिला इमारतें देखकर चौंक गई। इसके बाद एसपीजी ने स्थानीय पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी। 

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रूट राहुल गांधी के हिसाब से सुरक्षित नहीं है। खुद एसपीजी ने भी इस रास्ते को राहुल की सिक्योरिटी के हिसाब से सुरक्षित नहीं माना है। एसपीजी और पुलिस की रिपोर्ट के बाद नए रास्ते पर मंथन शुरू हो गया है। विकल्प के तौर पर स्टेशन रोड से होते हुए दिल्ली रोड पर रोड शो की संभावना पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें