मुरादाबाद आर्किटेक्ट संघ ने मनाई दिवाली
मुरादाबाद आर्किटेक्ट संघ ने दिवाली उत्सव का आयोजन किया। अध्यक्ष निर्भय नाथ दीक्षित ने कहा कि दिवाली हमें एकता और प्रेम का संदेश देती है। हम आर्किटेक्ट न सिर्फ इमारतें बनाते हैं, बल्कि समाज की नींव भी रखते हैं।
महासचिव अंतरिक्ष राठी ने दिवाली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया। उपाध्यक्ष भारत मलिक ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ उत्कृष्ट वास्तुकला नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाना है। हमें मिलकर ऐसे कार्य करने चाहिए जो समाज के लिए लाभकारी हों।
सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वाईपी गुप्ता, आरके मलिक, पराग अग्रवाल, पूजा राठी, शुभम गुप्ता, निखिल टंडन, आर्यन कपूर, वासु अग्रवाल, अक्षत गुप्ता मौजूद रहे।
महिलाओं ने डांडिया का लिया आनंद
वैश्य समाज मुरादाबाद के सदस्यों ने नवरात्र, करवाचौथ और दिवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने हाउजी गेम्स और डांडिया खेल का आनंद लिया। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनिया गुप्ता, महामंत्री श्रेया गुप्ता, क्लब अध्यक्ष शैफाली रस्तोगी, क्लब सचिव रेनू रानी मौजूद रहीं।