फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर और पटवाई में करेंगे चुनावी सभाएं-00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार (आज) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में दो सभाएं करेंगे। मंगलवार को ही सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की भी तीन सभाएं होंगी।
विज्ञापन

आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद यह पहला मौका है कि एक दिन, एक ही जिले में मुख्यमंत्री और उनकी अलग-अलग सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिलासपुर और पटवाई में सभा करेंगे। आजम खां की रामपुर शहर में पान दरीबा के अलावा सैफनी, बिलासपुर में सभाएं होंगी।
दो राजनीतिक दिग्गजों की एक ही दिन में एक जिले में सभाओं के आयोजन की जानकारी ने राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के साथ-साथ आम आदमी का भी ध्यान खींच लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे के दलों के साथ-साथ एक-दूसरे पर भी अपनी वाकशैली से निशाना साध सकते हैं। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण भाषण के माध्यम से अधिकतम मतदाताओं का ध्यान खींचने का प्रयास दोनों दिग्गज नेताओं की प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें