फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेशन बहाली के लिए आंदोलन करेगी उत्रीय रेलवे मजदूर यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और एनएफआईआर (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन) ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। इस संबंध में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल, लखनऊ मंडल, दिल्ली मंडल, फिरोजपुर मंडल और अंबाला मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। सभी पदाधिकारियों से 23 मार्च को अमृतसर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यह बैठक दो दिन चलेगी।
विज्ञापन

संगठन ने रणनीति तैयार की है कि हर रेलवे स्टेशन पर गेट मीटिंग का आयोजन कर रेल कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ना है। मुरादाबाद में उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह का कहना है कि जब तक नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं की जाती तब तक आंदोलन शांत नहीं होगा। एनएफआईआर और उरमू के सभी सदस्यों ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि आंदोलन का नेतृत्व एनएफआईआर के महामंत्री बीसी शर्मा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें