मुरादाबाद। श्याम सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को श्याम ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पान दरीबा स्थित हनुमान मंदिर से हुआ। ये यात्रा मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, बुध बाजार होते हुए सांवलदास धर्मशाला पहुंची। महानगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। महामंत्री राजकुमार शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष पंचमी से एकादशी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू पहुंचते हैं और बाबा को ध्वज अर्पण कर सुख प्राप्त करते हैं। खाटू श्याम की विशेषता यह है कि बाबा श्याम अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। उनकी बहुत कहानियां हैं, जिसमें उनके भक्तों के कष्ट दूर हुए हैं। इस दौरान रोहित, चंचल, जयप्रकाश, सुरेश, उमेश, विपिन, संगीता, विपिन, गौरव, अंकित और प्रियांक आदि मौजूद रहे।