फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड में नहीं गई वसूली टीम, कर्मचारियों ने कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम कर्मचारी संगठन तथा सफाई कर्मचारी संगठनों ने सोमवार टाउनहाल स्थित नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने अपर नगर आयुक्त को धमकाने के आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। बाद में संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से नगर आयुक्त को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने उपरोक्त मांग के साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय 15 हजार रुपये करने तथा लायन कंपनी को 20 वार्डों की सफाई का दिया गया ठेका निरस्त करने की भी मांग पुरजोर ढंग से उठाई। कर्मचारी नेताओं ने इसके लिए बड़ा आंदोलन करने के लिए मंगलवार को सफाई कर्मचारियों की बैठक भी टाउनहाल पर बुलाई है।
विज्ञापन

सोमवार को निगम कर्मचारियों की वसूली टीम फील्ड में वसूली करने नहीं गई। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सोमवार को टाउनहाल पर धरना प्रदर्शन किया और बाद में संयुक्त मोर्चा की ओर से नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उधर इस मांग के साथ प्रदर्शन में शामिल सफाई कर्मचारी संगठन दो अन्य मांगों को पूरा किए जाने को लेकर भी अड़ गए हैं। इसके लिए सफाई कर्मचारी संगठन की ओर से मंगलवार बड़ी बैठक बुलाई गई है। संयुक्त मोर्चा नगर निगम के बैनर तले नगर निगम के कर्मचारी टाउनहाल स्थित कार्यालय पर सुबह एकत्र हुए तथा वहीं गेट पर टैंट लगाकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. सुबहान ने कहा कि जब तक आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होती निगम कर्मचारियों की वसूली टीम फील्ड में नहीं वसूली के लिए नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के सभी संगठन इस मामले को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार करे वरना आंदोलन तेज किया जाएगा।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमीलाल बाल्मीकि ने कहा कि उनका पूरा संगठन अपर नगर आयुक्त के पक्ष में खड़ा है। आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सफाई मजदूरों की एक बड़ी सभा टाउनहाल पर होगी। जिसमें उपरोक्त मांग के साथ-साथ सफाई मजदूरों का मानदेय नगर निगम बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक 15 हजार रुपये करने तथा शहर के 20 वार्डों में लायन कंपनी को दिए गए ठेके को निरस्त करने की भी मांग पुरजोर ढंग से उठाई जाएगी तथा इन सभी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पहुंच कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपी सपा नेता की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग का पत्र एसएसपी को भेज देंगे। उन्होंने कर्मचारियों से आमजन की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं के कार्य सुचारु रखने का भी आह्वान किया। इस मौैके पर एससी/एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजू आंबेडकर, अरविंद कुमार, मोहित चौैहान, मोहम्मद अली, प्रेम बाबू बाल्मीकि, लल्ला बाबू द्रविण, नीरज पारासर, मुरारीलाल शेषन, राजपाल सिंह, रोहित बाल्मीकि, हरिओम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें