फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे शिक्षक, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रेरणा एप के विरोध एवं लंबित मांगों के समर्थन में शिक्षकों के आंदोलन में संयुक्त कर्मचारी परिषद समेत कई संगठन भी कूद गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों ने आंबेडकर पार्क पर धरना दिया। धरने के बाद जुलूस की शक्ल में शिक्षक एवं कर्मचारी डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर एक बजे से सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क पर शिक्षक एवं कर्मचारी जुटने शुरू हो गए। दोपहर डेढ़ बजे पार्क में सैकड़ों शिक्षकों और कर्मचारियों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश महासंघ के नेतृत्व में पार्क पर धरना दिया। महासंघ अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रेरणा एप से शिक्षकों का मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न होगा। शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की साजिश की गई है। संयोजक मेजर सुखवीर सिंह ने कहा कि प्रेरणा एप से शिक्षकों में जबर्दस्त आक्रोश है। शिक्षकों के सम्मान बचाने के लिए कर्मचारी संगठन भी साथ खड़े हो गए हैं। दो घंटे धरने के बाद करीब साढे़ तीन बजे सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट रवाना हुए।
जिलाधिकारी कार्यालय पर एहतियातन भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रही। शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना एवं प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों के अलावा संयुुक्त कर्मचारी परिषद, माध्यमिक शिक्षक संघ, अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों के अलावा संजय कुमार सिंह, नीरज शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, महेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, विनेश कुमार, सुरजीत यादव, राकेश कौशिक, राहुल शर्मा, विनोद कुमार और ममता रानी समेत सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम कांफ्रेंस में, एसीएम को सौंपा ज्ञापन
आक्रोशित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की। जिलाधिकारी एवं दूसरे प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में थे, जिसके चलते एसीएम ज्ञापन लेने पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारी वापस लौट आए।
विज्ञापन

- पुरानी पेंशन बहाल की जाए
- अंशकालिक शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए
- शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए
- प्रबंधकों द्वारा नियुक्त शिक्षकों को नियमित किया जाए
- छात्र संख्या के आधार पर पद सृजन किया जाए
- मातृत्व अवकाश की सुविधा सुलभ की जाए
- प्रेरणा एप के प्रयोग की बाध्यता खत्म की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें