फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवापुर में मिला योगेश , अमन अब भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते वक्त बृहस्पतिवार शाम गंगा मंदिर के पास रामगंगा नदी में डूबे योगेश का शव करीब 23 घंटे बाद छह किमी. दूर देवापुर में मिला। इसके बाद कोहराम मच गया। वहीं दूसरी तरफ बृहस्पतिवार से लापता अमन का अब भी पता नहीं चल सका है। परिवार वालों ने नदी में डूबने की आशंका जताई तो शुक्रवार को उसकी तलाश रामगंगा में भी की गई लेकिन वह नहीं मिला है। अमन कहां है, क्या वह भी रामगंगा में ही डूबा है या फिर बाहर कहीं लापता हो गया है? इस संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बल्देेवपुरी में रहने वाला योगेश (21) बृहस्पतिवार शाम को छह बजे परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ गुलाबबाड़ी के पास स्थित गंगा मंदिर के सामने रामगंगा नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने आया था। इस दौरान ही योगेश सहित पांच युवक नदी में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चार युवकों को वहां से सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि योगेश पानी में डूबकर बह गया। उसकी तलाश की मांग को लेकर परिवार वालों ने दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा दिया। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर जाम हटवाया था। जिसके बाद लगातार रामगंगा नदी में योगेश की तलाश की गई। पीएसी से मोटर बोट मंगवाई गई, प्राइवेट गोताखोर भी लगाए गए। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद शुक्रवार को दोबारा से योेगेश की तलाश की गई। दिन भर उसकी तलाश में परिवार वाले भी रामगंगा किनारे डटे रहे। मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर बुरा हाल था। नगर विधायक रितेश गुप्ता भी परिवार का ढांढस बांधने के लिए गंगा मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने योगेश की तलाश के लिए हर संभव प्रयास करवाने का आश्वासन दिया। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे योगेश का शव छह किमी. दूर देवापुर गांव में रामगंगा नदी में बरामद हुआ। शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि कमला विहार निवासी अमन (8) पुत्र राकेश शर्मा भी बृहस्पतिवार से लापता है। वह भी गंगा मंदिर पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आया था। परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं अमन भी तो रामगंगा नदी में नहीं डूब गया। जिसके बाद गोताखोरों ने शुक्रवार को अमन की भी तलाश रामगंगा में की लेकिन वह नहीं मिला है। अमन की तलाश के लिए प्रयास जारी है।
..............
जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गणेशोत्सव के मद्देनजर शहर में कई जगह घाट पर जाकर शहरवासियों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया है। लेकिन इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता प्रबंध संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं किए गए। कई घाट तो ऐसे भी थे, जहां पर पुलिस बल भी मौजूद नहीं था। घाटों के किनारे न तो बैरिकेडिंग की गई न ही रस्सियां बांधी गई। रामगंगा नदी में कौन व्यक्ति गहरे पानी में जा रहा है। वह तैरना जानता भी है या नहीं। ये निगरानी करने में भी लापरवाही बरती गई। घाटों पर गोताखोर तक उपस्थित नहीं थे, जिससे की नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाया जा सके। जान का जोखिम लेकर गहरे पानी में जाकर श्रद्धालुओं द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता रहा। ये लापरवाही बृहस्पतिवार को भारी पड़ी और गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आया योगेश रामगंगा में डूब गया। परिवार वालों में इसको लेकर आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें