फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर कुर्क की गैंगस्टर की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने सोमवार को ढोल नगाड़े बजाकर शराब माफिया गैंगस्टर अनिल सैनी की संपत्ति कुर्क की। आरोपी ने अवैध शराब की तस्करी से 76 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर शराब माफिया अनिल सैनी उर्फ अनिल चंद्रा कटघर थानाक्षेत्र के आंबेडकर नगर में रहता है। वह मूलरूप से वह संभल जनपद के नखासा का निवासी है। आरोपी अनिल अवैध शराब की तस्करी में लिप्त रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की थी। आरोपी केमिकल से भी शराब तैयार करता था उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की थी। कटघर थाने से आरोपी हिस्ट्रशीटर भी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया। सोमवार को कटघर पुलिस टीम अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम राज बहादुर और सीओ कटघर डॉ. अनूप यादव के नेतृत्व में आंबेडकर नगर पहुंची। पुलिस टीम ढोल नगाड़ा बजाते हुए मौके पर पहुंची। इस दौरान काफी मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टीम ने शराब माफिया की 75,96,828 रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें