फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने लिया रेलवे स्टेशन का जायजा, सुरक्षा देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआईजी शलभ माथुर ने सोमवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने देश भर में अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता, आरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार ने डीआईजी के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर सुरक्षा के इंतजाम देखे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आसपास भी फोर्स को निगरानी रखने के लिए कहा गया। डीआईजी ने रेलवे स्टेशन के वीआईपी लॉज में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदर्शन से संबंधित हर जानकारी से उन्हें अपडेट रखने के निर्देश दिए। जीआरपी-आरपीएफ ने डॉग स्कवॉड के साथ स्टेशन पर फ्लैग मार्च भी किया। इस मौके पर जीआरपी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, आरपीएफ कंपनी कमांडर धर्मेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें