फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता यूसुफ मलिक के दो भाइयों की अचल संपत्ति सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आजम खां के करीब सपा नेता यूसुफ मलिक और उसके भाइयों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी। बुधवार शाम सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस हरथला पहुंची और यूसुफ मलिक और उसके भाइयों की आलिशान कोठी व बैंकट हॉल कुर्क कर लिया। इस दौरान मोहल्ले में ढोल नगाड़ा भी बजाया गया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने फोन पर धमकाने और कार्यालय में पहुंच कर महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप लगाया था। सपा नेता ने रामपुर पहुंचकर एक अन्य केस में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि पुलिस ने उसके भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता और उसके भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की थी। यूसुफ मलिक, युनुस मलिक आरिफ के खिलाफ अलग अलग मामलों में 22 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए थे।
बुधवार को सीओ आशुतोष तिवारी और सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह फोर्स के साथ हरथला पहुंच गए और यूनुस मलिक के नाम से दर्ज बैंकट हाल और उसके भाई व भाई की पत्नी के नाम पर दर्ज आलिशान कोठी को कुर्क कर लिया। इस दौरान भारी फोर्स मौजूद रही और ढोल नगाड़ा बजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें