फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी हमलावर गिरफ्तार, नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस के अगवानपुर में ठेकेदार पर जानलेवा हमले के आरोप में फरार दूसरे आरोपी बीस हजार के इनामी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा इमरान मिल्की अभी तक फरार है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अगवानपुर निवासी मुस्तकीम चौधरी ने पांच नवंबर 2021 को अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे इमरान मिल्की, उसके साथी इरफान और अकिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तीनों आरोपी अगवानपुर निवासी हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वह नगर पंचायत में ठेकेदारी करते हैं। आरोप है कि नगर पंचायत के ठेके को लेकर उनका नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे इमरान मिल्की से उनका विवाद हो गया था।
पांच नवंबर 2021 को आरोपी इमरान ने बातचीत करने के लिए ठेकेदार को अगवानपुर स्थित शादी हाल में बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां इमरान अपने साथी अकील और इरफान के साथ पहुंचा और उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अकिल को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी इरफान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इरफान पर एसएसपी की ओर से बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी इमरान मिल्की की भी तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इमरान पर भी बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें