फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी रक्षकों ने किया कुकर्म, साहब ने जबरन सिर मुंडवाया

Tue, 19 Jul 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 जिला जेल में कुकर्म के शिकार बंदी का जबरन सिर मुंडवाए जाने की घटना सामने आई है। बंदी ने इस बाबत आला अफसरों से शिकायत की है। बंदी का आरोप है कि पहले तो जेल के तीन बंदी रक्षकों ने उसके साथ जेल गोदाम में जबरन अप्राकृति कृत्य किया और अब जब वह इंसाफ के लिए लड़ रहा है तो उस पर केस वापसी को दबाव डाला जा रहा है। बंदी ने जेल के कुछ अधिकारियों से अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन



छह साल से जिला जेल में बंद एक बंदी ने कोर्ट में एक डिप्टी जेलर व तीन बंदी रक्षकों राजीव सिंह, गिरिजा शंकर व रामकिशोर के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है। पीड़ित ने बंदी रक्षकों पर जेल गोदाम में अपने साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है जबकि डिप्टी जेलर पर भी गंभीर आरोप हैं। मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होनी है।

पीड़ित बंदी ने पुलिस - प्रशासनिक अफसरों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल कर्मियों पर कुकर्म का मुकदमा करने की वजह से जेल प्रशासन उससे खफा है। उसे लगातार केस वापस लेने को धमकाया जा रहा है। बंदी ने शिकायत में कहा है कि 13 जुलाई को एक जेल अधिकारी ने बेइज्जत करने की मंशा से जबरन उसका सिर मुंडवा दिया।
विज्ञापन


शिकायत में बंदी का आरोप है कि उसे जेल के कुछ अधिकारियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डरे - सहमे बंदी ने अधिकारियों से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। बंदी ने शिकायत में कहा है कि जेल में उसे टार्चर किया जाता है और किसी दिन उसके साथ कोई भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


बंदी का दावा है कि वह जेल की कई वारदातों का चश्मदीद है और उसके पास जेल के कई अहम राज हैं, जिनके उजागर होने के डर से जेल अधिकारी उसे धमका रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें