फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तड़के गांव से पकड़ा शौचालय कूदकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सोमवार शाम कोतवाली के शौचालय की दीवार कूदकर भागे दुष्कर्म के आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने तड़के उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया। उधर एसपी देहात द्वारा आरोपी के भागने के मामले में चल रही विभागीय जांच में दो पुलिस कर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई होने की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के पूर्वी सीमांत गांव निवासी दानवीर को रविवार की देर रात ग्रामीणों ने दबोच लिया था और बाद में पीआरबी को बुलाकर उसके हवाले कर दिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि दानवीर ने एक किसान के घर में घुसकर उसकी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म किया था। पीआरबी द्वारा दानवीर को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया था। सोमवार शाम करीब सात बजे दानवीर कोतवाली कार्यालय से सटे शौचालय में शौच करने गया और पुलिस कर्मियों को चकमा देकर शौचालय की दीवार कूदकर भाग गया था।
दानवीर को तलाशने के लिए रात भर कई पुलिस टीमें मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों पर डटीं रहीं। उसके गांव को जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस कर्मी निगरानी करते रहे। तड़के लगभग तीन बजे कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने दानवीर को उसके गांव मल्लपुर जन्नू के निकट से ही दबोच लिया। दानवीर के कब्जे में आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी। पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर दानवीर का मुरादाबाद अदालत में चालान कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर दुष्कर्म के आरोपी के शौचालय की दीवार कूदकर भागने के मामले में एसपी देहात के निर्देशन में विभागीय जांच चल रही है। सीओ बिलारी से भी जांच में सहयोग लिया जा रहा है। मंगलवार को बिलारी आए एसपी देहात ने स्वीकारा कि अब तक की जांच में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। पूरी जांच रिपोर्ट मिलते ही लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें