फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से अपना घर होने का सपना देख रहे 1766 परिवार

विज्ञापन
लाइनपार ढक्का में बने सरकारी आवास। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर में 1744 प्रधानमंत्री आवास बनाकर इन्हें जरूरतमंदों को दिया जाना है, लेकिन तीन साल बीतने को हैं और अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अभी बाह्य विकास कार्य जैसे बिजली कार्य, सड़क निर्माण और पेयजल तक की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं निजी आवास में रहने का लोग अभी सपना ही देखे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 2011 की जनगणना के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों से आवास लेने के लिए आवेदन करने को कहा गया था। 1744 लोगों को आवास आवंटन के लिए पात्र माना गया, जिसके बाद शाहपुर तिगरी, लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का और सोनकपुर में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण शुरू कराया था। इन आवासों का निर्माण 31 दिसंबर 2020 से पहले पूरा करना था, लेकिन अब तक सिर्फ 80 प्रतिशत आवासों का निर्माण हो सका है, जबकि बाह्य विकास कार्य अभी शुरू नहीं हो सके। इसमें सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी, पानी की टंकी और पाइप लाइन बिछाने का काम जलकल विभाग और विद्युतीकरण का कार्य बिजली विभाग को करना था, लेकिन बजट के अभाव में यह काम अभी तक शुरू नहीं हो सके। एक साल पहले शासन ने बिजली का कार्य भी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को ही कराने का आदेश दिया था। साढ़े तीन करोड़ की लागत से होने वाले बिजली कार्य के लिए प्राधिकरण को कोई ठेकेदार ही नहीं मिला। अब फिर प्रधानमंत्री आवासों में बिजली का कार्य बिजली विभाग को सौंप दिया गया है, जिसका बजट प्राधिकरण बिजली विभाग को मुहैया कराएगा। फिलहाल एमडीए ने शासन से मंजूरी मिलने पर बिजली विभाग को शहर के ढक्का, कांशीराम नगर और लाकड़ी में बनने वाले चारों प्रोजेक्ट के विद्युतीकरण की जिम्मेदारी दे दी है। इस बाबत एमडीए के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एमडीए के प्रधानमंत्री आवासों के विद्युतीकरण का काम बिजली विभाग को दे दिया गया है। एस्टीमेट मिलते ही बिजली विभाग को बजट मुहैय्या करा दिया जाएगा। वर्ष 2021 में सभी आवासों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बन रहे प्रधानमंत्री आवास
स्थान - आवास संख्या - धनराशि (लाख में)
सेक्टर 10ए-1 - 288 - 1273
सेक्टर 10ए-2 - 432 - 1868
शाहपुर टिगरी - 288 - 1262
लाकड़ी फाजलपुर - 384 - 1602
ढक्का - 144 - 592
सोनकपुर - 208 - 936
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें