फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिम जाने पर टोका तो अभद्रता करने लगी थी पूनम... इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास बुधवार की सुबह पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी कारोबारी शोभित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूला है कि जिम से लौटी पत्नी पूनम गुप्ता को उसने टोक दिया तो वह अभद्रता करने लगी थी। गाली गलौज भी की। इससे गुस्से में आकर उसने सिर में हैंडल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के डबल फाटक के पास टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की शादी दस साल पहले रामपुर जिले के बेलदारान निवासी पूनम गुप्ता के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी आराध्या भी है। शोभित की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। बुधवार की पूनम जिम घर लौटी थी। शोभित ने अपनी पत्नी को टोक दिया था। इसके बाद पूनम ने शोभित के साथ गाली गलौज कर दी थी। इससे गुस्से में आकर शोभित ने हैंडल सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
एसपी सिटी कुमार रण ने बताया कि पूनम के भाई गुड्डू के तहरीर पर आरोपी पति शोभित, इसके भाई राजू, भाभी नीरू और भतीजे ईशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पूनम के सिर और गले पर मिले दो चोटों के निशान
मुरादाबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूनम के शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार की शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर और गले पर चोटों के दो निशान मिले हैं। सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें