फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस चिता से उठाकर ले गई युवक का अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। गांव मसेबी रसूलपुर निवासी विक्की (26) का शव मंगलवार की शाम चार बजे घर में छत के पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

जवान बेटे का शव लटका देखकर मां के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। बताया जा रहा है कि विक्की अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल गया था और मंगलवार को घर वापस आया। पत्नी अपने मायके में ही रुक गई। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति घर लौट आया। बताया जा रहा है कि विक्की पांच बहन -भाइयों में चौथे नंबर का था। उसका एक साल का एक बेटा है। देर शाम शव को अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले जाया गया लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और विक्की के अधजले शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर किरन पाल ने बताया की युवक के फंदे पर लटकने से मौत होने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। बुधवार की शाम शव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें