फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस: बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, मुरादाबाद में परिजनों की भर आई आंखें

Sat, 21 Oct 2023 01:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के पुलिस शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और शहीदों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। शनिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधिकारी ने शहीदों के बारे में विस्तार से बताया। एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि पुलिस वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगी, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी है। पुलिस शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने के साथ हर संभव सहायता देती है।

21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जांबाज सैनिकों के दल पर चीन की सेना ने हमला कर दिया दिया था। जिसमें दस जवान शहीद हो गए थे। उन शहीदों के सम्मान में पुलिस और अर्धसैनिक बलों में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें