फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी(मुरादाबाद)। नगर बिलारी में हाईवे पर गांधी पार्क के सामने शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने लैपर्ड बाइक पर सवार सिपाही को रौंद डाला। सिपाही की बिलारी के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। देर रात सड़क हादसे में सिपाही की मौत की घटना पर कोतवाली स्टाफ में शौक की लहर दौड गई।
विज्ञापन

बागपत जिले के थाना बड़ौत अंर्तगत मलकपुर गांव निवासी इंद्रपाल जाटव का बेटा राजीव कुमार (28) 20 जनवरी 2011 को पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। बीते लगभग दो वर्षों से राजीव कुमार कोतवाली बिलारी में नगर हल्के पर तैनात था। अक्सर राजीव की डयूटी रात्रि को लैपर्ड बाइक पर गस्त करने के लिए लगती रहती थी। शनिवार की देर रात लगभग नौ बजे सिपाही राजीव कुमार अपने एक अन्य साथी सिपाही आशुतोष के साथ चंदौसी रोड से लैपर्ड बाइक पर गांधी पार्क चौराहे की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही राजीव ने गांधी पार्क की पूरब की चारदीवारी के किनारे पर बाइक रोकी तभी पीछे बैठा सिपाही आशुतोष उतरकर गांधी पार्क के गेट की ओर जाने लगा।
इसी दौरान हाईवे पर मुरादाबाद की ओर से तेज गति से आए एक बेकाबू ट्रक ने अपनी बाइक खड़ी कर रहे सिपाही राजीव को रौंद दिया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सिपाही बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करने अलावा गांधी पार्क की दीवार के किनारे की चबूतरी पर चढ़कर दीवार और रेलिंग तोड़ते हुए गांधी पार्क के अंदर तक घुस गया। सिपाही आशुतोष और अन्य लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भारी भीड़ इकटठा हो गई। तत्काल सरकारी वाहन से गंभीर घायल सिपाही को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी, बिलारी कस्बा चौकी प्रभारी संदीप बालियान समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक सिपाही के परिजनों को सड़क हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि कुंदरकी के हरियाना गांव से आ रहा ट्रक चंदौसी में कुछ माल भरने जा रहा था। बताते हैं कि ट्रक को थाना अमरोहा देहात के धनौरी अहीर गांव निवासी फिरोज आलम चला रहा था जबकि उसके साथ में सहयोगी चालक शाहेब हुसैन ग्राम डींगरपुर थाना मैनाठेर बैठा था। पता चला है कि मौके पर भीड़ ने ट्रक चालक और परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें