फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नया मुरादाबाद स्थित दवा कारोबारी से हुई लूट का पाकबड़ा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सात दिसंबर की शाम को नया मुरादाबाद के सुपरटेक अपार्टमेंट निवासी प्रमोद श्रीवास्तव अपने मेडिकल स्टोर पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान सफेद रंग की अपाची बाइक से तीन बदमाश आए। वे दवाई विक्रेता प्रमोद श्रीवास्तव से तमंचे के बल पर 1.39 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट के आरोपी हर्बल पार्क के पास घूम रहे है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस बदमाश को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुऐब अख्तर उर्फ मिक्की निवासी शनिवार का बाजार पाकबड़ा बताया। पुलिस ने शुऐब के पास से लूट की रकम के 21 हजार 150 रुपये बरामद किए। वहीं, फरार आरोपियों के नाम शोभित सिंघल उर्फ बनिया और शिव कुमार उर्फ शिवा निवासी बरेली है। पुलिस ने शुऐब अख्तर उर्फ मिक्की को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें