फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस ने गूगल मैप पर भी रामगंगा पुल को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस ने गूगल मैप पर भी रामगंगा पुल बंद करा दिया है। बृहस्पतिवार सुबह तक गूगल मैप के जरिए पुल के पास तक वाहन पहुंच रहे थे, जिस कारण जाम तो लग ही रहा था, साथ ही हादसों की आशंका भी बढ़ रही थी। पुलिसकर्मियों ने चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि वह गूगल मैप के जरिए यहां तक आए हैं। हादसे रोकने और जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस अफसरों ने कंपनी से बात कर गूगल मैप पर भी रामगंगा पुल को बंद करा दिया। इसके बाद वाहनों की संख्या घट गई।
विज्ञापन

रामपुर और काशीपुर को जोड़ने वाले रामगंगा पुल को तीन फरवरी से मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पहले सटीक जानकारी नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग पर पहुंच रहे थे। क्षेत्र में वाहनों से भारी जाम लग रहा था। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने गूगल अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का हल निकाला। अब गूगल मैप पर रामगंगा पुल को बंद दिखाया जा रहा है। अब बाहर से आने वाले वाहन चालकों को लोकेशन के माध्यम से पूरी जानकारी मिल रही है। इससे वह इस मार्ग पर जाने से बच रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक रास्ते की जानकारी मिल रही है। पहले पुल बंद होने की जानकारी न होने की वजह से वाहन चालक अक्सर गलत दिशा में जाकर फंस जा रहे थे और रामगंगा पुल तक पहुंच रहे थे। इन्हें वापस आने में 12 से 13 किलोमीटर अधिक तय करनी पड़ रही थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि रामगंगा पुल गूगल मैप बंद करा दिया गया है। इससे वाहन चालक गलत दिशा में जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें