फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: स्कूल के पीछे तैयार होते थे तमंचे व कारतूस, छह गिरफ्तार, इस मुहिम में पुलिस 'पाताल' से ढूंढ निकाल रही अपराधी

Fri, 20 May 2022 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने ऑपरेशन पालात के तहत मुगलपुरा क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। यहां से पुलिस ने पांच तमंचे और 64 कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में संस्कृत विद्यालय के पीछे रामगंगा किनारे अवैध शस्त्र बनाने वाले दो भाइयों समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच तमंचे और पांच अधबने तमंच के अलावा 64 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने ‘ऑपरेशन पाताल’ के तहत ये कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


एसएसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि मुगलपुरा क्षेत्र में बरवाला में संस्कृत विद्यालय के पीछे रामगंगा किनारे अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। यहां तमंचे और कारतूस तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार रात घेराबंदी कर मौके से छह लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में महमूद निवासी फरीदपुर हाजी थाना डिलारी, उसका भाई निक्की, कटघर के गुलाबबाड़ी निवासी नवाब, पीरजादा निवासी इलियास, गलशहीद के असालतपुरा निवासी साइम और मूंढापांडे के खानपुर निवासी रोहतास हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, कारतूस और तमंचे बरामद किए हैं। शुक्रवार शाम सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें