फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्ध के लखीमपुर जाने पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त के निर्देश पर दोनों जिलों के हाइवे और टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ाई अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्ध के बिजनौर होते हुए लखीमपुर खीरी जाने की सूचना पर मंडल में भी प्रशासन अलर्ट हो गया। मंडलायुक्त के निर्देश पर बिजनौर और मुरादाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई। देर रात बिजनौर से रुद्रपुर होते हुए निकलने पर राहत की सांस ली।
कांग्रेस नेता और अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बृहस्पतिवार को पंजाब से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। सहारनपुर से खबर आई कि सिद़धू बिजनौर से मुरादाबाद होते हुए लखीमपुर खीरी निकलेंगे। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने अपने मंडल के बिजनौर और मुरादाबाद दोनों जिलों को अलर्ट मोड पर ले लिया। हाइवे और टोल प्लाजाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि सिद़धू को चार वाहनों में 20 लोगों तक ले जाने की अनुमति थी ,इसलिए जिलाधिकारियों से कहा गया था कि अनुमति के अनुसार ही सिद्धे के काफिले में शामिल वाहन और लोगों को जाने दिया जाए इससे अधिक को नहीं। उनकी सुरक्षा में चल रहे सुरक्षा कर्मी और वाहन इससे अतिरिक्त होंगे। देर रात तक प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा। देर रात मंडलायुक्त ने बताया कि सिद्ध बिजनौर से रुद्रपुर होते हुए निकल गए हैं। वे मुरादाबाद नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें