फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मऊ में दिखी बदहाली की तस्वीर...सड़क जर्जर, नालियां चोक... व्यवस्था मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था के दावों की हकीकत अगर देखनी हो तो वार्ड संख्या-15 मऊ में स्थित नूरी मस्जिद के आसपास और पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे के इलाकों में झांक लेना ही काफी है। यहां रहने वाले लोग खुद को शहर का नागरिक मानने से कतराने लगे हैं क्योंकि हालात किसी उपेक्षित बस्ती से भी बदतर हो चुके हैं। महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। दुर्गंध से लोग परेशान हैं और जर्जर रास्ते की वजह से हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका न तो नगर निगम की नजर से ओझल है और न ही शहर के नक्शे से बाहर है। इसके बावजूद यहां की हालत यह बताने के लिए काफी है कि शहर की सफाई व्यवस्था कागजों में तो मजबूत है लेकिन जमीन पर तस्वीर बिल्कुल उलटी है। मस्जिद के आसपास की नालियां चोक हैं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई जगहों पर हालात ऐसे हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय निवासी फुजैल, इंकलाब और दिलबर अली का कहना है कि मुख्य रास्ता भी गड्ढों से पटा हुआ है। दिनभर सड़क से धूल उड़ती है और कई बार बाइक सवार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नियमित रूप से नहीं आतीं। कई बार तो हफ्तों तक गाड़ी का अता-पता नहीं रहता। लोग मजबूरी में कूड़ा खाली जगहों पर डालने पर मजबूर होते हैं जिससे स्थिति और बदतर होती चली जाती है।
विज्ञापन

लोगों का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति सबसे ज्यादा परेशानी भरी है। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। गंदे पानी और कचरे की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं।

- क्या बोले स्थानीय लोग
- हमें लगता ही नहीं कि हम शहरी क्षेत्र के निवासी हैं। पिछले कई महीनों से कोई सफाई नहीं हुई है। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है और पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। - शेर अली
- गली तो छोड़िए मुख्य मार्ग पर भी कई गड्ढे हैं। पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। जर्जर रास्ते की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। एक नहीं कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - उमर अली
- सफाई व्यवस्था तो पूरी तरह से बेपटरी है। मोहल्ले में कूड़े वाली गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं आती है। नालियां सारी चोक पड़ी हुई हैं। बहुत परेशानी हो रही है। - अलाउद्दीन
- गंदगी चारों ओर फैली हुई है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है क्योंकि नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। सफाईकर्मी कभी दिखाई भी नहीं देते हैं। - असलम
- मौजूदा समय में ही नहीं बल्कि यहां हमेशा से ही ऐसे हालात रहते हैं। नालियों की सफाई खुद से लोग कर लेते हैं। कई बार दुर्गंध की वजह से बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। - वाजिद अली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें