फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतलनगरी के लोगों को पसंद आ रही महंगी कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना महामारी के थपेड़ों से समाज का हर वर्ग आर्थिक और मानसिक रुप से परेशान रहा लेकिन वाहनों की खरीदारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जिले के काफी लोग आर्थिक तबाही से उबर चुके हैं। पीतलनगरी के लोगों ने साढ़े पांच माह के दौरान 3898 कारें खरीदी हैं। इनमें 1075 कारें दस लाख से अधिक कीमत की हैं। 2022 की कार खरीदारी ने चार सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग के पंजीयन रिकार्ड पर नजर डालें तो 2018 में 2173 कारें पंजीकृत हुई थी जबकि 2019 में 2326। कारों की बिक्री में गिरावट 2021 में ही जारी रही। इस वर्ष कारों की बिक्री घट कर 2271 रह गई। 2022 में 15 जून तक साढ़े पांच माह के दौरान 3898 कारों के नंबर पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें महंगी कारों की संख्या भी कम नहीं है। कहना गलत नहीं होगा कि पीतलनगरी के लोगों को महंगी कारें पसंद आ रही हैं। माना जा रहा है कि कोरोना की महामारी के दौरान आई आर्थिक तबाही से अब काफी हद तक लोग उबरने लगे हैं।
एक करोड़ से अधिक कीमत वाली तीन कारें भी खरीदी गईं
संभागीय परिवहन विभाग में एक करोड़ से अधिक कीमत की तीन कारों का पंजीयन व्यवसायियों ने कराया है। तीनों कार मर्सडीज हैं। इन कारों में सिर्फ एक का नंबर वीवीआईपी है। अन्य दो कारों के स्वामियों ने सामान्य नंबर लिया है।
विज्ञापन

गुड्स कैरियर वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी
संभागीय परिवहन में 2018 के दौरान 801 बड़े और छोटे ट्रक सहित गुड्स कैरियर वाहन के स्वामियों ने पंजीकरण कराया था। इसी प्रकार 2018 में 765 वाहन, 2021 में 382 वाहनों का पंजीकरण हुआ था लेकिन 2022 के साढ़े पांच माह के दौरान 754 वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। इसी प्रकार सवारियों को ढोने के लिए 2018 में 26 बसें, 2019 में 57, 2021 में एक और 2022 में 35 बसों के पंजीकरण कराए गए हैं।
ई रिक्शा की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार पर चार्जिंग स्टेशन मौजूद नहीं
डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छूने के बाद ई रिक्शा को छोड़कर अन्य वाहनों की बिक्री ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है, जैसा लोग अपेक्षा कर रहे हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय के अनुसार 2022 में तीन कारें 15 बसें और 90 बाइक के वाहन स्वामियों ने पंजीयन कराया है। व्यावसायिक तौर पर ई रिक्शा की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। 2018 में ई रिक्शा 483, 2019 में 293, 2021 में 398 और 2022 में 1076 ई रिक्शा वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। ई वाहनों की ब्रिकी की रफ्तार धीमी होने का एक अहम कारण चार्जिंग स्टेशनों और सर्विस सेंटरों की संख्या में कमी का होना बताया जा रहा है।
ऑटो की बिक्री घटी, बाइक पर असर नहीं
ऑटो रिक्शा की बिक्री लगातार कम हो रही है। 2018 में 76, 2019 में 151, 2021 में 142 और 2022 में 108 ऑटो रिक्शा पंजीकृत कराए गए हैं। इधर बाइक 2018 में 27183, 2019 में 26181, 2021 में 16310, 2022 में 19940 पंजीकृत कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें