फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकोशेड पुल : प्रशासन से नहीं ले पा रहे मंजूरी, काम में हो रही देरी

विज्ञापन
ोकोशेड पुल बंद पड़ा काम। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की लाइफलाइन नवनिर्मित लोकोशेड पुल सेतु निगम की सुस्ती के चलते शुरू नहीं हो पा रहा है। पुल पर डामर डालने का काम अब भी बाकी है। तीन दिन बाद भी सेतु निगम डामर डालने के काम के लिए प्रशासन से मंजूरी नहीं ले पाया है। जबकि महज दो दिन काम होना है। इसके चलते लोकोशेड पुल से वाहनों के रफ्तार भरने का इंतजार बढ़ गया है। एमए डेवलपर्स एंड इंजीनियर्स कंपनी के ठेकेदार और सेतु निगम काम में देरी का ठीकरा एक दूसरे के सर पर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

14 सितंबर को पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। डामर डालने के बाद पुल को जनसाधारण के लिए शुरू किया जा सकता है। डामर डालने में महज दो दिन का समय लगेगा। यह बात सेतु निगम के अधिकारी स्वयं कह चुके हैं, लेकिन डामर कार्य के लिए वाहनों के शहर में प्रवेश को प्रशासन से अभी तक अनुमति नहीं मिल पाई है। 14 सितंबर से काम ठप पड़ा है। डामर डालने में देरी के लिए तर्क दिया गया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्लांट बंद है। प्लांट शुरू हुए एक सप्ताह हो चुके हैं। लेकिन पुल की स्थिति जस की तस बनी हुई है। हालांकि निगम ने फिर से इस सप्ताह में कार्य पूरा करने का दावा किया है। पुल को पूरा होने में पहले ही पांच साल का लंबा समय खिंच गया है। लगातार देरी होने से शहरवासियों में गुस्सा है।
- मैं एसपी ट्रैफिक के दफ्तर में अनुमति लेने गया था लेकिन वह मीटिंग में व्यस्त थे। शहर में किसानों के प्रदर्शन के चलते भी मुलाकात नहीं हो सकी। अब सोमवार को दोबारा जाकर अनुमति मांगी जाएगी। जिसके बाद दो दिन में पुल पर डामर डालने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीपी गुप्ता, असिस्टेंट इंजीनियर सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें