फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक जाम में फंसते रहे लोग

विज्ञापन
परीक्षा छुटने के बाद कुछ इस तरह रहा रेलवे स्टेशन रोड का नजारा। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद के लिए रविवार शहर के 67 केंद्रों पर हुई लिखित परीक्षा के चलते पूरा शहर जाम से जूझता रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालांकि प्रशासन ने जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं भी की थीं, लेकिन अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन

शहर जाम में न फंसे इसके लिए प्रशासन ने सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रेवेश पर रोक भी लगाई थी। रोडवेज बसों को भी बदले मार्ग से निकाला गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक थी। लेकिन इसके लिए शनिवार रात से ही अभ्यर्थी व तमाम अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शहर में पहुंच गए थे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते सुबह से ही स्टेशन रोड, ईदगाह रोड, कांठ रोड, पीलीकोठी चौराहा, बुधबाजार रोड समेत शहर के अधिकांश मार्गों पर जाम में फंस गए।
दोपहर एक बजे जब परीक्षा छूटी तो शहर की हर सड़क पर काफी लंबा जाम लग गई। सबसे तगड़ा जाम स्टेशन रोड पर रहा। इस मार्ग पर करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। इसके अलावा कपूर कंपनी, फव्वारा चौक, लोकोशेड पुल, जेल रोड, गुरहट्टी चौराहा. कोतवाली रोड, कांठ रोड पर भी लोग जाम से जूझते रहे। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को सभी चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें