फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांशीराम नगर में हाउस टैक्स के गलत बिल मिलने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांशीराम नगर के रहने वाले लोगों ने नगर निगम की बिलिंग व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बीते वर्षों में टैक्स अदा करने के बावजूद उन्हें इस बार भी पुराने बकाये का हवाला देकर बिल थमा दिया गया है। परेशान होकर 35 से अधिक भवन स्वामियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह कॉलोनी वर्ष 2021 में नगर निगम को हैंडओवर की गई थी। तबसे ही निगम यहां लोगों से टैक्स वसूल रहा है। पहले ही वर्ष तीन हजार रुपये के साथ टैक्स का बिल भेजा गया था। इसके बाद से हर साल बिल भेजा जा रहा है लेकिन पिछले टैक्स जो लोगों ने अदा कर दिया है उसे भी बकाया के रूप में दिखाया जा रहा है। पिछली बार भी यह दिक्कत हुई थी तब भी लोगों ने दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रखा और सुधार के बाद बिल जमा किया था। लेकिन इस बार फिर उसी तरह के बकाया के साथ नए बिल भेज दिए गए हैं।
कॉलोनी के रहने वाले अनमोल अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने नगर निगम में कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इसी तरह की समस्या मोहल्ले में अन्य लोगों के साथ भी है जिसमें अरुण, विशाल, मोहन और अंकुश अग्रवाल शामिल हैं। बकाया राशि के साथ बिल मिलने पर सभी में निगम के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि उन्होंने ईमानदारी से टैक्स भरा, रसीद भी है, लेकिन हर बार बिल में बकाया दिखाकर बेवजह परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें