फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत खोरी के पासवर्ड आए सामने: 'कुछ सामान लेकर आया हूं... और मैं रकम ले लूंगा', पैसे शब्द का इस्तेमाल न करें

Fri, 04 Oct 2024 01:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के खनन विभाग में लंबे समय से रिश्वतखोरी होने की जानकारी एंटी करप्शन टीम को मिली थी। पीड़ित से पैसे लेने के दाैरान बाबू ने उसे कोर्ड वर्ड में बात करने को कहा था। बताया कि दफ्तर में पैसे शब्द का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। 
विज्ञापन
जिला खान अधिकारी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में रिश्वत लेते गिरफ्तार शाहरूख पाशा और जिला खनन अधिकारी राहुल सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन टीम ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी शाहरूख पाशा के वीडियोग्राफी बयान भी दर्ज किए हैं। केस दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी शाहरूख को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता  मो.रफी ने बताया कि जिला खनन अधिकारी के कहने पर वह बाबू शाहरुख पाशा से बात करने पहुंचे। तब शाहरुख ने बातचीत तय होने के बाद कहा कि वह जब यहां पैसे देने आए तो पैसे शब्द का इस्तेमाल न करें। कुछ सामान लेकर आया हूं कहना और मैं रकम ले लूंगा। हालांकि, यह चालाकी काम नहीं आई और एंटी करप्शन टीम ने बाबू को दबोच लिया।

मो. रफी ने सौंपी थी ऑडियो और वीडियो

मो. रफी ने खनन अधिकारी से कई बार मुलाकात की थी। वह अपना मोबाइल का कैमरा ऑन करने के बाद खनन अधिकारी के कार्यालय में जाते थे। जिसमें खनन अधिकारी और उनके कर्मचारी शाहरुख कैमरे के सामने घूस मांगते कैद हो गए थे। इसके अलावा ऑडियो में भी पैसे के लेनदेन की बात चल रही थी। मो. रफी ने बातचीत की ऑडियो और वीडियो भी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को सौंपी थी।

बाबू की संपत्ति की भी होगी जांच

खनन अधिकारी राहुल सिंह ने संविदाकर्मी शाहरुख पाशा को लोगों से बातचीत की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। कोई व्यक्ति खनन अधिकारी से बात करने आता था तो वह उसे शाहरुख पाशा के पास भेज देते थे। शाहरुख लोगों से ऐसे बात करता था जैसे वह खुद ही खनन अधिकारी है।

मो. रफी से भी शाहरुख ने ऐसे ही लहजे में बात की थी। उसने मो. रफी को यह कहकर धमकाया था कि कार्यालय में कई कर्मचारी हैं, लेकिन खनन अधिकारी ने मेरे ही पास क्यों भेजा है। अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के खइया माफी निवासी शाहरुख पाशा 26 अगस्त 2019 को संविदा पर बाबू के पद पर नियुक्त हुआ था।

इस नियुक्ति के बाद उसने अमरोहा में हाईवे पर जमीन भी खरीदी है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि खनन अधिकारी और संविदा कर्मी की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

खनन अधिकारी के कार्यालय में मचा हड़कंप

जिला खनन अधिकारी कार्यालय में संविदा कर्मी शाहरुख को घूस लेते पकड़े जाने की खबर फैली तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसी बीच जिला खनन अधिकारी मौके से भाग निकले और कई कर्मचारी भी कार्यालय से निकलकर कचहरी में पहुंच गए।

टीम के सदस्य शाहरुख को पकड़कर कार्यालय से बाहर निकली और उसके मुंह पर सफेद गमछा डालकर कार में बैठाकर सिविल लाइंस थाने ले गए। मात्र बीस हजार की सैलरी पाने वाले शाहरुख पाशा ने कुछ दिन पहले ही अपनी मंगनी की थी। एक बड़े होटल में पार्टी दी थी। इस पार्टी में शाहरुख ने लाखों रुपये खर्च किए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें