फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवेज अली ने रिकार्ड मतों से जीती एमएलसी सीट

Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी परवेज अली एमएलसी चुनाव जीत के बाद अपने समर्थकों संग खुशी मनाते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महबूब अली के बेटे सपा प्रत्याशी परवेज अली ने एमएलसी सीट को रिकार्ड मतों से जीत लिया है। उन्हें 5170 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा सिंह को 734 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। 99 वोट कैंसिल हो गए जबकि 27 ने नोटा का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए रविवार की सुबह को मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में मतगणना कराई गई। दो चरणों में वोटों की गिनती हुई। पहले चरण से ही सपा प्रत्याशी परवेज अली ने भारी बढ़त बना ली थी।

बढ़त ऐसी बनी कि भाजपा नेताओं ने हार स्वीकार करते हुए मतगणना स्थल छोड़ दिया था। जब दूसरे चरण की मतगणना समाप्त हुई तो परवेज अली के 5170 वोट हो गए थे जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा सिंह के 734 वोट गिने गए। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थीं।
विज्ञापन


एक निर्दलीय प्रत्याशी आशा को 83 वोट मिले जबकि दूसरी निर्दलीय उम्मीदवार आशा को 25 वोट मिले हैं। 27 ने नेटा का इस्तेमाल किया जबकि 99 वोट कैंसिल हो गए। मतगणना के बाद प्रशासन ने परवेज अली को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और संभल के चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

  सीट पर वोटों का विवरण कुल वोट थे - 6469
वोट पड़े - 6163
वैध वोट मिले - 6012
सपा प्रत्याशी परवेज को मिले - 5170
भाजपा प्रत्याशी आशा सिंह को मिले - 734
निर्दलीय प्रत्याशी आशा को मिले - 83
निर्दलीय प्रत्याशी आशा सिंह को मिले - 25
नेटा का इस्तेमाल किया - 27 ने
कैंसिल वोटों की संख्या - 99
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें