फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : कमाल

Sat, 08 Aug 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से बात की और निस्तारण कराने के लिए कहा। वहीं उन्होंने सपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने जल निकासी, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, पुलिस, बिजली सड़क आदि समस्याओं को रखा। जिस पर विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर निस्तारण कराना ही प्राथमिकता है। कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं भी घर-घर पहुंचकर लोगों को सपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव करीब है, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। क्योंकि इस बार सपा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर यूपी में सरकार बनाएगी।
सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अफजल सैफी, शमशाद सैफी, राशिद शेख, अमजद मकरानी, राशिद सैफी, अजीम सिकंदर, आनंदपाल यादव, दानिश अंसारी उमरी, नईम अंसारी, मुजफ्फर फारुकी, कृष्ण कुमार यादव, जय कुमार प्रजापति, नईम अंसारी, डॉ. दानिश, अंजार चौधरी, शहजाद मकरानी, सत्यवीर सैनी, स्पर्श, तस्लीम, हरपाल सिंह यादव, जयविंद्र सिंह यादव, आदिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें