फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकेश की हालत में आंशिक सुधार, लेकिन खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मेरठ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे श्रीकेश के शरीर में हलचल बढ़ी है, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसकी प्लेटलेट्स भी कम है। चिकित्सक अभी उसकी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के पोटा बरही गांव निवासी श्रीकेश मुरादाबाद नगर निगम में लैंप लाइटर के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने दो बार के परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद श्रीकेश को मोर्चरी भेज दिया गया था। शुक्रवार सुबह मोर्चरी में कर्मचारी की सांसें चलती मिलने पर हड़कंप मच गया था। जिला अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आया और उसका उपचार शुरू किया गया। उसकी दशा गंभीर होने के कारण उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सत्यानंद ने बताया कि रविवार को उसके भाई की सेहत में कुछ सुधार हुआ है। दो बार हाथ-पैर थोड़ा-बहुत हिलाया भी। इंजेक्शन लगने पर भी ऐसा लगा कि उसे कुछ दर्द महसूस हुआ, लेकिन मस्तिष्क अभी काम नहीं कर रहा है। आवाज लगाने पर श्रीकेश कोई हरकत नहीं कर पा रहा है। डाक्टरों ने उसकी प्लेटलेट्स भी घटी बताई है। उसके लिए उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने व कुछ और जांच कराने की बात डाक्टरों ने बताई है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें