फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 25 दिन में दूर होगी पार्किंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में 25 दिन में पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। पार्किंग की समस्या को लेकर चल रहे अमर उजाला के अभियान का मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के पांच स्थानों पर स्मार्ट पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर उसे 25 दिन के अंदर शुरू कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए हैं।
विज्ञापन

साढ़े दस लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से शहर की सभी सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के मुख्य बाजारों का हाल और भी बुरा है। त्योहारों के मौके पर ट्रैफिक पुलिस को शहर के प्रमुख बाजारों में जाने वाले वाहनों को रोकना तक पड़ जाता है। व्यापारियों, राहगीरों के साथ नगरवासियों, स्कूली बच्चों को भी इस समस्या से प्रतिदिन जूझना पड़ता है।
कई बार जाम के बीच एंबुलेंसों के भी फंसे रहने की घटना सामने आती रही हैं। अमर उजाला ने शहर के लोगों की इसी समस्या को लेकर अभियान चलाकर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था अभी तक शुरू न होने पर शनिवार को स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के पांच स्थानों पर बनाई गई पार्किंग का निरीक्षण कर उसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाकर 25 दिन के अंदर चालू कराने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में उन्होंने स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता और कार्यदायी एजेंसी को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
000
शहर के इन स्थानों पर बनीं पार्किंग 25 दिन में होंगी चालू
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के पांच स्थानों रजिस्ट्री ऑफिस के पास, पार्श्वनाथ प्लाजा के पास, पीलीकोठी पर बिजली कार्यालय के सामने, पीएमएस स्कूल के पास, सिविल लाइंस स्थित सेंट मेरी स्कूल के पास बनीं स्मार्ट पार्किंग 25 दिन में चालू हो जाएंगी।


::::::::::::::::::
मंडलायुक्त के निर्देश पर 25 दिन के अंदर शहर के पांच स्थानों पर स्मार्ट पार्किंग को शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर में काफी हद तक पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। टाउनहाल पर नगर निगम कार्यालय के पास बनाई जा रही पार्किंग का काम भी एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश मुख्य अभियंता को दे दिए गए हैं। शहर के अन्य स्थानों पर भी पार्किंग के लिए जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन

- दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें