फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भैया दस लाख रुपये दे दो, नहीं तो मुझे मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेटे के सामने ही पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में मृतका के भाई ने अपने बहनोई नरेशपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई जगपाल ने बताया कि उसकी बहन रेशम रानी ने घटना से कुछ घंटे पहले ही उसे फोन किया था। उसने रोते हुए कहा था कि मेरे पति मुझे मार देंगे अगर मेरी जिंदगी बचाना चाहते हो तो इन्हें दस लाख रुपये दे दो। भाई ने मौके पर पहुंचकर बहन को समझाया, लेकिन उस वक्त आरोपी नरेशपाल मौजूद नहीं था। वह बहन से सुबह आने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन

जगपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से रेशम रानी का पति नरेशपाल, ससुर हरपाल सिंह, सास शकुंतला, ननद बबली व उसका पति, ननद पूरन व उसका पति और ननद नीतू आए दिन दहेज के लिए ताने देते थे। सभी दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस बीच आरोपियों काे पता चला कि रेमश रानी के पिता नौबत राम सैनी ने कृषि भूमि बेची है।
जगपाल का आरोप है कि आरोपी नरेशपाल रेशम रानी पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पिता से दस लाख रुपये लाकर दे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जगपाल का कहना कि शुक्रवार शाम बहन ने कॉल करके कहा था कि दस लाख रुपये दे तो नहीं तो यह मुझे जान से मार देगा और मेरे बच्चे अनाथ हो जाएंगे। सीओ कटघर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रेशम रानी के भाई जगपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी पति नरेशपाल सिंह, उसके पिता हरपाल सिंह, मां शकुंतला, ननद नीतू, बबली व पूनम और दो बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



-

मासूम बोला, पापा ने मम्मी को चाकू से मारा
रेशम रानी की हत्या की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पास ही दोनों बच्चे भी खड़े थे। पुलिस वालों ने परिजनों से कहकर बच्चों को वहां से हटवाया। इसके बाद जब रेशम रानी के तीन वर्षीय बेटे देवांश से पूछा गया तो उसने कहा कि पापा ने चाकू से मम्मी को मारा है। इसके बाद बच्चा रोने लगा।
-



कट गई थी सांस नली

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि चाकू से सांस लेने वाली नली कट गई थी। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। महिला के शरीर पर भी चोटों के निशान मिले।




किसी महिला से भी फोन पर बात करता था आरोपी

पुलिस की जांच पड़ताल में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी नरेशपाल एक महिला से भी फोन पर बात करता था। इसको लेकर भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। हालांकि, तहरीर में महिला के भाई ने इस बात का जिक्र नहीं किया है। पुलिस दहेज हत्या के साथ अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें