फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारकर क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिशप ई डब्ल्यू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को पारकर क्रिकेट एकेडमी ने नागपाल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से परास्त कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। पारकर की ओर से शानदार 93 रनों की पारी खेलने वाले गोल्डी को मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

नागपाल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दीपक ने 53, अमन ने 52 रन का योगदान दिया। टीम ने 240 रन का स्कोर खड़ा किया। पारकर टीम के लिए गोल्डी, उत्कर्ष ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पारकर की टीम ने सात विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। गोल्डी ने सर्वाधिक 93 विवेक ने 52 रन का सहयोग दिया। गेंद बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डी को मैन ऑफ द मैच और पूरी टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज के सम्मान से भी नवाजा गया। इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज तुषार, बेस्ट गेंदबाज श्रेष्ठ को चुना गया। विजेता टीम पारकर को मुख्य अतिथि एसके नायन ने 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार और ट्राफी दी गई। इस दौरान हिमांशु शर्मा, कोच रवि कश्यप, राहुल, पीयूष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें