फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद सॉल्वर गैंग मामला: पकड़ा गया बीएस इंटर कॉलेज का चपरासी, कबूल की ये साजिश, अब तक 30 लोग हो चुके गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद। 

सार

भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में साल्वर गैंग पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने एक कॉलेज के चपरासी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर परीक्षा प्रभारी द्वारा निकाली गईं कॉपियों में सहयोग करने और तथ्यों को छिपाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में साल्वर गैंग पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने बीएस इंटर कॉलेज के चपरासी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर परीक्षा प्रभारी भूदेव द्वारा निकाली गईं कॉपियों में सहयोग करने व पूरे मामले से भिज्ञ होने के बावजूद तथ्यों को छिपाने का आरोप है। इसी के साथ इस मामले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या बढ़ कर तीस हो गई है। छह से अधिक लोग अभी भी पुलिस की रडार पर हैं। सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह कुंआखेड़ा स्थित भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज में पुलिस टीम ने छापा मार कर सॉल्वर गैंग पकड़ा था। यहां से सॉल्वरों से हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की कॉपियां लिखवाई जा रही थीं। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से ठाकुरद्वारा थाने में भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम सिंह, बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार समेत तीस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 

वाट्सएप से प्रश्नपत्र भेजने की बात स्वीकार की
इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भायपुर निवासी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीएस इंटर कॉलेज का चपरासी है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में बीएस इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी भूदेव को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में भूदेव ने कॉपियां निकालने और वाट्सएप से प्रश्नपत्र भेजने की बात स्वीकार की थी। भूदेव ने इस मामले में उसका साथ देने वाले बीएस इंटर कॉलेज के एक शिक्षक, दो कलर्क, एक चपरासी और भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के एक चपरासी का नाम भी पुलिस को बताया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड बॉर्डर के पास से चपरासी गिरफ्तार
सीओ ने बताया कि इसी के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने उत्तराखंड बॉर्डर के पास से बीएस इंटर कॉलेज के चपरासी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में नरेंद्र शर्मा ने परीक्षा प्रभारी भूदेव को कॉपियां निकलवाने में मदद करने और सब कुछ जानते हुए भी मामले को छिपाने का कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान भेजा है। इसी साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या बढ़कर तीस हो गई है। थाना ठाकुरद्वारा प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में जांच जारी है। आधा दर्जन से अधिक अन्य लोग भी पुलिस की रडार पर हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें