फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लगातार चौथे दिन पंचायत सचिवों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश के विरोध में लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी बिलारी ब्लॉक में सभी पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

समन्वय समिति के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्णय के अनुसार अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। दस दिसंबर से सभी पंचायत सचिव सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप लेफ्ट कर देंगे तथा 15 दिसंबर से अपने डोंगल जमा कर देंगे।
प्रदेश शासन के विशेष सचिव की ओर से बीती तीन नबंवर को जारी शासनादेश में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। इस आदेश के खिलाफ ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने एक दिसंबर से प्रदेश भर में सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन चलाने की बात कही थी। प्रदेश संगठन के आह्वान पर बीती एक दिसंबर से बिलारी ब्लॉक के सभी पंचायत सचिव बांहों पर काली पटटी बांधकर विरोध जताते हुए काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें