जिले की 52 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के सहयोग से पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर आने वाली लागत का 50 से 80 फीसदी भुगतान मनरेगा के तहत किया जाएगा। जिले की सभी 643 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। इनमें से अधिकांश पर निर्माण कार्य चल भी रहा है। करीब 100 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पंचायत भवन का निर्माण कर कहीं भूमि उपलब्ध न हो पाने तो कहीं बजट अभाव के चलते लटका हुआ था।
52 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का निर्णय
परियोजना निदेश सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले की उन ग्राम पंचायतों में जहां राज्यवित्त और केंद्रीय वित्त धनराशि कम मौजूद है वहां मनरेगा के सहयोग से पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में इस तरह की 52 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। एक पंचायत भवन पर 15.50 लाख रुपये से लेकर करीब 17 लाख रुपये तक की लागत आती है।
शेष धनराशि राज्य वित्त/केंद्रय वित्त अंश
जिसमें 50 से लेकर 80 फीसदी तक की धनराशि मनरेगा से खर्च की जाएगी। पीडी ने बताया कि 52 ग्राम पंचायतों के निर्माण पर 89472000 रुपये की लागत आएगी। जिसमें 62366150 रुपये मनरेगा से खर्च किये जाएंगे। शेष धनराशि राज्य वित्त/केंद्रय वित्त अंश की रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में मनरेगा मजदूरों को 51344 दिन कार्य मिलेगा।