फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर तेज हवा और बारिश से हुआ धान को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। तेज हवा से धान की फसल गिर गई है। एक सप्ताह में तीसरी बार बारिश और तेज हवा किसानों के लिए मुसीबत बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह को आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवा संग बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन तेज हवा धान की फसल के लिए मुसीबत बन गई। ज्ञानपुर के दीपचंद, खदाना के रामपाल, बहलोलपुर के राकेश कुमार ने बताया कि इस वक्त धान की फसल में बालियां आ चुकी हैं। बारिश में दाना भीगने की वजह से उसके काला पड़ने का डर रहता है। कृषि उपनिदेशक सीएल यादव ने बताया कि इस वक्त तेज बारिश और हवा से धान की फसल में नाममात्र का नुकसानदायक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें