फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भंडारण के बिना बेकार ऑक्सीजन प्लांट, निजी सिलिंडरों पर निर्भर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट अब दिखावे तक सिमटकर रह गए हैं। जिले के तीन सरकारी अस्पतालों में स्थापित यह प्लांट भंडारण क्षमता के अभाव में बेअसर साबित हो रहे हैं। हाल यह है कि अस्पतालों को आज भी निजी कंपनियों से महंगे ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में लगाए गए इन प्लांटों से उम्मीद थी कि अस्पताल आत्मनिर्भर बनेंगे, लेकिन योजना अधूरी ही रह गई। जिला अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट और महिला अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता होने के बावजूद ऑक्सीजन को स्टोर करने की सुविधा नहीं है। बिलारी सीएचसी का भी यही हाल है। स्थिति यह है कि अस्पताल प्रबंधन सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए हफ्ते में दो बार प्लांट चलाकर उनकी सांसें जांचता है, लेकिन मरीजों को कोई सीधा लाभ नहीं मिल रहा। दूसरी ओर, एक सिलिंडर करीब 400 रुपये में खरीदा जा रहा है, जो गंभीर मरीज के लिए मुश्किल से एक दिन चलता है। रोजाना औसतन 10 मरीज ऑक्सीजन पर निर्भर रहते हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि कोविड जैसी स्थिति के लिए यह ऑक्सीजन प्लांट बने हैं। सामान्य स्थितियों में हम बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदते हैं। मरीजों को लगातार ऑक्सीजन मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें